जैन साध्वीश्री मधुस्मिताजी का जन्म महाराष्ट्र में नासिक जिले के पिंपलगांव में १२ अक्तूबर १९५१ को हुआ. वे प्रख्यात जैन साध्वी वाणीभूषण प्रीतिसुधाजी की छह बहनों में से सबसे छोटी हैं. अपने मधुर प्रवचनों तथा अतिशय कर्णप्रिय, आशु भजनों के कारण 'कोकिलकंठी साध्वी' के नाम से जानी जाती हैं. भाषायी दृष्टी से वे हिंदी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी में धाराप्रवाह बोलती और गेय पदों की ऱचना करती हैं.